| |
प्रश्न 1. |
वृद्ध या वरिष्ठ नागरिक किसे कहते हैं?
जिस व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है उन्हें वृद्ध या वरिष्ठ नागरिक कहा जाता है। |
प्रश्न 2. |
वृद्धावस्था देखभाल किसे कहते हैं?
बुजुर्गो के लिए पारिवारिक तथा सामाजिक सहयोग की व्यवस्थाओं को और भी मजबूत बनाने के प्रयत्न को हम वृद्धावस्था देखभाल कहते हैं। |
प्रश्न3. |
वृद्धावस्था देखभाल विज्ञान किसे कहते हैं?
वृद्धावस्था देखभाल विज्ञान सामाजिक विज्ञान या चिकित्साविज्ञान की वह शाखा है जो बुजुर्गो के स्वास्थ्य और उनके देखभाल से संबंध रखती है। |
प्रश्न4. |
वृद्धावस्था विज्ञान (जेरोंटोलॉजी) किसे कहते हैं?
बुजुर्गो और वृद्धावस्था की प्रक्रिया के वैज्ञानिक अध्ययन को ही जेरोन्टोलॉजी कहते हैं |
प्रश्न5. |
एनपीओपी क्या है?
वृद्धों के बारे में राष्ट्रीय नीति को संक्षेप में एनपीअोपी क़हा जाता है। यह नीतिगत दस्तावेज सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 1999 में तैयार किया था। इसका मुख्य उद्दे6य है बुजुर्गों की मदद के लिए योजनाएं तैयार करना जिसके तहत उनकी सामाजिक तथा आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्यसेवाएं तथा अपने को उपयोगी ढंग से व्यस्त रखने के अवसर प्रदान करना शामिल हैं। यह उन्हें अपने जीवन पर बेहतर नियंत्रण तथा उन मुद्दों पर निर्णय लेने में शामिल होने का अवसर प्रदान करता है जो उन्हें विकास की प्रक्रिया में बराबर का भागीदार बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करता ह |
प्रश्न6. |
एनपीओपी क़ा उद्देश्य क्या है?
इसका उद्दे6य है बुजुर्गो के कल्याण को सुनिश्चित करना। यह समाज में उनके जायज स्थान को सुदृढ़ करता है तथा वृद्धों को अपने जीवन की अंतिम अवस्था उद्देश्यपूर्ण, सम्मानपूर्वक तथा शांतिमय ढंग से बिताने में मदद करता है। |
प्रश्न7. |
इस नीति का क्या दृष्टिकोण है?
इसका मानना है कि सरकार वृद्धों की आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कल्याण और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयत्न करेगी। इसमें तिरस्कार और शोषण के खिलाफ सुरक्षा, वृद्धों की क्षमता के विकास के लिए अवसर, उनकी सहभागिता सुनि6चित करने तथा उन्हें सेवाएं प्रदान करने की भी व्यवस्था है ताकि उनके जीवनस्तर को बेहतर बनाया जा सके। |
प्रश्न8. |
-एनपीअओपी में मुख्य रूप से किन किन क्षेत्रों में हस्तक्षेप करने का प्रावधान है और इसके लिए कौन सी रणनीतियां बनायी गयी हैं?
इसमे मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों को शामिल किया गया है-
| |
आर्थिक सुरक्षा |
| |
स्वास्थ्य सेवाएं तथा पोषण |
| |
आवास |
| |
शिक्षा को जारी रखना |
| |
कल्याण |
| |
जीवन और संपत्ति की सुरक्षा |
| |
अपनी क्षमताओं को प्राप्त करना |
| |
पारिवारिक सहयोग |
| |
शोध |
| |
लोगों का प्रशिक्षण |
|
प्रश्न 9. |
बुजुर्गों की राष्ट्रीय परिषद क्या है?
भारत सरकार के सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्रालय ने बुजुर्गों की राष्ट्रीय परिषद (एनसीअोपी) क़ा गठन मई 1999 में किया।
| |
यह सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्री की अध्यक्षता में सर्वोच्च परार्मशदातृ निकाय का काम करती है |
| |
राष्ट्रीय, प्रांतीय तथा स्थानीय स्तर पर बुजुर्गो की समस्यओं के समाधान के लिए यह परिषद एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। |
| |
वृद्धों की राष्ट्रीय नीति को लागू करने के बारे में यह अपनी राय देती है। |
| |
वृद्धों के बारे मे बनायी गयी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में यह सलाह देती है |
|
प्रश्न 10. |
बुजुर्गों को कौन कौन सी कानूनी सुरक्षा प्राप्त है?
-
|
भारत के संविधान के नीति निर्देशक सिद्धांतों की धारा 41 के अनुसार राज्यों का यह कर्तव्य बनता है कि वह काम के अधिकार,शिक्षा तथा बेरोजगारी, वृद्धावस्था,बीमारी, अपंगता तथा अनपेक्षित रूप से जरूरतमंद लोगो के लिए आर्थिक विकास और क्षमता के अनुरूप् प्रभावी व्यवस्था करे,। |
-
|
हिन्दू दत्तक लेने तथा गुजारा कानून, 1956 की धारा 20(3) के अनुसार साधनहीन मातापिता को अपनी साधन संपन्न संतानों से गुजारा भत्ता लेने का अधिकार प्राप्त है। |
-
|
हिमाचल प्रदेश विधान सभा द्वारा पास मातापिता गुजारा कानून, 1996 में उन मातापिता के लिए अपनी संतान से गुजारा भत्ता लेने के लिए एक आसान प्रक्रिया को शामिल किया गया है जो अपना भरण पोषण करने में सक्षम नहीं हैं। सी.आर.पी.सी. 1973 की धारा 125(1) मे साधन संपन्न उन व्यक्तियों के लिए अपने मातापिता कि देखभाल करना जरुरी माना गया है जिनसे माता पिता साधनहीन है । |
|
प्रश्न 11. |
प्रश्न 11- बुजुर्गों के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा कौन सी योजनाएं चलायी जा रही हैं?
बुजुर्गों के लिए निम्नलिखित योजनाएं चलायी जा रही हैं-
| |
दिन के समय देखभाल के लिए केंद्र |
| |
वृद्धों के रहने के लिए वृद्धावस्था आवास |
| |
चलंत स्वास्थ्य सेवाएं |
| |
घरों का निर्माण |
|
प्रश्न 12. |
'नाइस' क्या है?
नैशनल इनिशिएटीव आँन केअर एल्ङरलि (बुजुर्गों की देखभाल की राष्ट्रीय पहल) गैर संस्थगत तरीके से बुजुर्गों को बेहतर देखभाल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान द्वारा शुरू की गई योजना का संक्षिप्त नाम है। |
प्रश्न 13. |
- 'नाइस' के क्या उद्देश्य हैं?
| |
वृद्धावस्था सेवकों की एक अगली पंक्ति तैयार करना। |
| |
वृद्धावस्था सेवकों को बुजुर्गों से संबंधित सामाजिक-आर्थिक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक तथा अन्य संबंधित विषयों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान करना। |
| |
वृद्धों के कल्याण के लिए समर्पित पारिवारिक तथा सामुदायिक परिवेश में उनके लिए काम करने वाले दक्ष जनशक्ति का निर्माण। |
| |
वृद्धों की देखभाल के लिए उपयोगी सहयोगी व्यवस्थाओं तथा नेटवर्क की पहचान तथा उनको बढ़ावा देना। |
|
प्रश्न 14. |
प्रोजेक्ट नाइस का दृष्टिकोण क्या है?
बुजुर्गों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लोगों के बीच इसके बारे में जानकारी बढ़ाकर, उनकी जरूरतों को पहचान कर, सटीक कार्यवाही कर तथा दक्षताओं के बेहतर से बेहतर उपयोग के द्वारा गैर-संस्थागत तथा पारिवारिक माहौल में सेवाओं की उपलब्धि को बेहतर बनाना ही इस प्रोजेक्ट की दृष्टि है। |
प्रश्न 15. |
: प्रोजेक्ट नाइस के अंतर्गत कौन कौन से कोर्स चलाए जाते हैं?
इस प्रोजेक्ट के तहत लंबी अवधि के दो कोर्स चलाए जाते हैं-
(1) वृद्धावस्था देखभाल से संबंधित छ: महीने का सर्टिफिकेट कोर्स (सीसीज़ीसी)
(2) समेकित वृद्धावस्था देखभाल के लिए एक साल का स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीज़ीड़ीअाईज़ीसी) |
प्रश्न 16. |
समेकित वृद्धावस्था देखभाल के लिए एक साल का स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीज़ीड़ीआईज़ीसी)
पहली बार कब शुरू किया गया था?
1 अक्टूबर 2003 |
प्रश्न 17. |
समेकित वृद्धावस्था देखभाल के लिए एक साल का स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीज़ीड़ीआईज़ीसी)
करने के लिए क्या योग्यताएं चाहिए।
मान्यता प्राप्त वि6वविद्यालय से स्नातक |
प्रश्न 18. |
समेकित वृद्धावस्था देखभाल के लिए एक साल का स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीज़ीड़ीआईज़ीसी)
करने के लिए क्या योग्यताएं चाहिए।
इस कोसॅ के पाठ्यक्रम मे वृद्धावस्था विज्ञान वृद्धावस्था स्वास्थ्य वृद्धावस्था प्रबंधक सामाजिक नीति तथा योजना वृद्धावस्था सलाहसेवा तथा शोध शामिल है। |
प्रश्न 19. |
समेकित वृद्धावस्था देखभाल के लिए एक साल का स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीज़ीड़ीआईज़ीसी) क़े दौरान किस प्रकार की शैक्षणिक चीजें शामिल हैं?
इस कोर्स के दौरान छात्रों को सेमिनार प्रस्तुतिकरण, लघुशोध प्रबंध, सामूहिक प्रोजेक्ट, बाहर जाकर काम करना प्लेसमेंट तथा इंटर्नशिप शामिल हैं। |
प्रश्न 20. |
-समेकित वृद्धावस्था देखभाल के लिए एक साल का स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीज़ीड़ीअाईज़ीसी) क़रने के बाद कैरियर के लिए किस प्रकार की संभावनाएं हैं?
इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्र वृद्धावस्था देखभाल से संबंधित सरकारी या गैर-सरकारी संस्थाओं के अंदर निम्नलिखित प्रकार के कार्य कर सकते हैं-
| |
प्रोजेक्ट निदेशक या कार्यक्रम निदेश मानव संसाधन विकास व्यवसायी |
| |
समुदाय केंद्रित संस्थाओं के साथ सलाहसेवाएं देने वाले तथा परार्म6ादाता |
| |
अस्पतालों तथा नर्सिंग होम के अंदर कल्याण अधिकारी या मध्य स्तर के अधिकारी |
|
प्रश्न 21. |
छ: महीने के कोर्स के लिए क्या योग्यताएं आव6यक हैं?
मैट्रिकुले6ान या भारतीय स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा -इनमें से जो भी माध्यमिक स्तर के बराबर हो। |
प्रश्न 22. |
-वृद्धावस्था देखभाल संबंधित छ: महीने के कोर्स के लिए पाठयक्रम क्या है
पाठ्यक्रम मे सामाजिक वृद्धावस्था विज्ञान प्राथमिक वृद्धावस्था विज्ञान व्यवहारिक वृद्धावस्था विज्ञान तथा व्यवहारिक नॅसींग शामिल है। |
प्रश्न 23. |
छ: महीने के कोर्स के अंदर किस प्रकार के शैक्षणिक जानकारी दी जाती हैं?
घर घर जाकर सर्वे करना, बाहर जाकर विषय की जानकारी लेना तथा वृद्धावस्था आवास तथा वृद्धावस्था देखभाल से संबंधित संस्थाओं में जाना, अस्पताल जाना |
प्रश्न 24. |
-छ: महीने के कोर्स के बाद कैरियर के लिए किस प्रकार की संभावनाएं रहती हैं?
इस कोर्स के बाद निम्नलिखित प्रकार के कैरियर अपनाए जा सकते हैं-
| |
घर के अंदर देखभाल करने का काम |
| |
सामाजिक कार्यकर्ता |
| |
आपातकालीन सहायता कार्यकर्ता |
| |
स्वास्थ्य कार्यकर्ता |
| |
प्रोजेक्ट सहायक |
| |
फिजियोथेरेपी सहायक |
| |
चलंत स्वास्थ्य इकाइयों में सहायक |
| |
नर्सिंग सहायक |
| |
घर के अंदर नर्सिंग सहायक |
|
प्रश्न 25. |
राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान द्वारा प्रशिक्षित सेवा प्रदायकों की सूची हमें कहां से प्राप्त हो सकती है?
आप राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान के वेबसाइट www.nisd.gov.in में वृद्धावस्था देखभाल में जाकर सेवाप्रदाताओं की सूची के लिए क्लिक करें |
प्रश्न 26. |
वृद्धजन दिवस कब मनाया जाता है?
14 दिसंबर 1990 को अपने प्रस्ताव संख्या 45-106 के द्वारा संयुक्त राष्ट्रसंघ ने 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में स्वीकार किया। हसके पहले 1982 में सामान्य सभा द्वारा 1982 में वृद्धावस्थ की विश्वसभा में पारित विएना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धावस्था कार्ययोजना को मंजूरी दी जा चुकी थी। इसलिए 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है |
प्रश्न27. |
भारत सरकार ने पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस किस प्रकार मनाया था?
सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्रालय ने पिछले साल राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान, अनुग्रह तथा अन्य गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया था। कार्यक्रम का विषय था ' अंतर्राष्ट्रीसमाज में वृद्धजन'। आयोजन का खास केंद्र था 'चिरायुष्य सम्मान'। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्रीमति मीरा कुमार ने 70 वर्ष की उम्र पार कर लेने के बाद भी सार्वजनिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीर्य योगदान के लिए कुछ विख्यात वरिष्ठ नागरिकों को इस सम्मान से सम्मानित किया। |
प्रश्न 28. |
-क्या भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा आयोजित वृद्धावस्था के दूसरे वि6व सम्मेलन मे भाग लिया था?
संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा वृद्धावस्था पर दूसरा वि6व सम्मेलन स्पेन के मैड्रिरॅड में 8-12 अप्रील 2002 में आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य था 'सभी उम्र के लोगों के रहने लायक समाज का निर्माण तथा आबादी मे बुजुर्गों की बढ़ती संख्या पर विचार करना। यहां गए प्रतिनिधिमंडल में भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, स्पेन में भारत के राजदूत तथा अन्य लोग शामिल थे। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय सामाजिक न्याय तथा अधिकारित मंत्री ने किया था। |
प्रश्न 29. |
संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा आयोजित वृद्धावस्था के दूसरे विश्व सम्मेलन के क्या परिणाम निकले?
मैड्रिड, स्पेन में सभा के समापन पर विश्व की सरकारों ने 21वीं सदी में वृद्धों की बढ़ती संख्या के कारण पैदा हुए अवसरों तथा चुनौतियों के मद्देनज़र तथा सभा के मुख्य विषय 'सभी उम्र के लोगों के लिए रहने लायक समाज' बनाने की दृष्टि से एक खाका तैयार किया। सभा ने एक राजनीतिक घोषणा भी कि तथा मैड्रिड अंतर्राष्ट्रीय कार्ययोजना-2002 भी मंजूर किया। |
| |
|
|
| |
|
|