Web NICE
    
REGISTRATION
NISD home
aims & objectives
training
trainingschedule
trainingresources
resource
collaborations
international conventions
national
Action Plan

  लेख-किरण मेहता

  वृद्धावस्था जीवन

बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं तथा सुविधाएं

सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वृद्धावोंकी राष्ट्रीय परिषद के साथ मिलकर बनायी गई कार्य-योजना 2000-2005 के अनुसार विभिन्न मंत्रालय इसके द्वारा सुझाए गए तरीके से कार्यवाही करेंगे।

 

 

सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्रालय-

  •  
  • वृद्धावस्था गृह

  •  
  • दिन के समय देखभाल के लिए केंद्र

  •  
  • चलंत स्वास्थ्य इकाइयों

    का निर्माण गैर सरकारी संस्थाओं तथा स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान (ग्रांट इन एड) देकर करेगा।

    वित्त मंत्रालय

  •  
  • बचत पर ऊंची ब्याज दर

  •  
  • पेंशनभोगियों के लिएव्यक्तिगत ऋण

  •  
  • आश्रयजमा योजना

  •  
  • निवेंशपरबेहतर आय

  •  
  • आयकर मे छूट

  •  
  • वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना

  •  
  • नया जीवन अक्षय

    नागरिक विमानन विभाग

  •  
  • हवाई यात्राओं पर 50 प्रतिशत की छूट (कुछ शर्तों के साथ)

    रेलवे मंत्रालय

  •  
  • रेल यात्राओं में 30 प्रतिशत की छूट

    सड़क परिवहन तथा राजपथ मंत्रालय

  •  
  • राज्य ट्रांसपोर्ट बसों मे यात्रा करने में छूट

  •  
  • चंडीगढ़

  •  
  • दिल्ली

  •  
  • केरल

  •  
  • महाराष्ट्र

  •  
  • पंजाब

  •  
  • राजस्थान

    कानून एवं न्याय मंत्रालय

  •  
  • मुफ्त कानूनी सहायता

  •  
  • अधीनस्थ उच्च न्यायालय

  •  
  • सर्वोच्च न्यायालय

  •  
  • कानूनी सहायता हेल्प-लाइन

  •  
  • मामलों का तेजी से निपटारा

  •  
  • वृद्ध माता-पिता को गुजारा भत्ता

    ग्रामीण विकास मंत्रालय

  •  
  • राज्यों को हस्तांतरित योजनाएं ( 2002-03)

  •  
  • राज्य पेंशन योजना

  •  
  • अन्नपूर्णा

    उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जन वितरण मंत्रालय

  •  
  • अंत्योदय कार्यक्रम

    स्वास्थ मंत्रालय

  •  
  • दिल्ली में रविवार को चलने वाले क्लीनिक

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं तथा सुविधाओं के बारे में विस्तृत सूचना

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

    योजना - वृद्धों के लिए समेकित योजना
    लाभ -

  •  
  • वृद्धों के क्षमता निर्माण के लिए वृद्धावस्था गृहों के निर्माण तथा रख-रखाव, दिन के समय देखभाल की व्यवस्था, चलंत मेडिकल इकाइयों तथा गैर-संस्थागत सेवाओं के लिए सहायता प्रदान करना।

  •  
  • वृद्धों की सेवा के लिए परिवार के सदस्यों की क्षमता और प्रतिबद्धता को संपुष्ट और विकसित कर जीवन की अवधारणा को लोकप्रिय बनाना।

  •  
  • उत्पादक वृद्धावस्था

  •  
  • वृद्धावस्था के लिए तैयारी

  •  
  • बुजुर्गों के मुद्दों पर लोगो के बीच चेतना का विकास।

    योजना - वृद्धावस्था आवास तथा बहु-सेवी केंद्रों का निर्माण
    लाभ -

  •  
  • वृद्धावस्था आवास तथा बहुसेवी केंद्रों के निर्माण के लिए पंचायती राज संस्थाओं, स्वैच्छिक संस्थाओं तथा स्व-सहायता समूहों को सहायता प्रदान करना।

  •  
  • इन दोनों योजनाओं के अंतर्गत  364 वृद्धावस्था गृह, 311 दिन मे देखभाल करने वाले केंद तथा 61 चलंत स्वास्थ्य इकाइयां एवं 2 गैर-संस्थागत सेवाएं कार्यरत हैं।

  •  
  • इस योजना के अंतर्गत सहायता प्राप्त करने वाली संस्थाओं की सूची परिशिष्ट 2 में दी गई है।

    वित्त मंत्रालय

    बैंकिंग संभाग

    भारतीय रिजर्व बैंक -

    योजना - वरिष्ठ नागरिकों की बचत योजनाओं पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियामित उच्च ब्याज दर।
    पात्रता - व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
    लाभ - 15 मई 2001 से 60 से 65 वर्ष के बीच की उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए सावधि जमा पर 05 प्रतिशत अधिक ब्याज तथा 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 1 प्रतिशत अधिक ब्याज दर देय होगा।

    भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इच्छित

  •  
  • वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित सेवा

  •  
  •  पें6ान के भुगतान के दौरान पेंशनभोगियों को बेहतर काउंटर सेवाएं प्रदान करना।

  •  
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए पंक्ति में आना आव6यक नहीं' को नोटिस बोर्ड पर दिखाना

    भारतीय स्टेट बैंक-
    योजना: एक साल या उससे अधिक की अवधि के लिए सावधि जमा योजना या विशेष सावधि जमा योजना पर अलग अलग दरों की व्यवस्था।
    पात्रता- 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक
    लाभ प्राप्ति की शर्तें-
    न्यूनतम राशि: 10000 रूपये और इसके बाद 1000 के गुणकों में।
    ब्याज का भुगतान-परिपक्वता अवधि पर या हर तीन महीने पर या मासिक ( घटी हुई दरों पर)-जैसा भी जमाकर्ता चाहे।

    पंजाब नेनल बैंक
    वरिष्ठ नागरिक योजना-
    योजना: पेंशन भोक्ताओं को व्यक्तिगत ऋण।
    पात्रता-60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक
    लाभ-

  •  
  • सावधि योजनाओं पर 05 प्रतिशत अधिक ब्याज दर

  •  
  • सेवानिवृत्ति के बाद पेंशनधारी जिस किसी भी स्थान पर जाकर बसना चाहता है वहां के पंजाब नेशनल बैंक में सेवानिवृत्ति के बाद प्राप्त राशि को बिना किसी शुल्क के हस्तांतरित करना

  •  
  • सरकारीसार्वजनिक निजी क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति राशि का मुफ्त संकलन

  •  
  • चेक का मुफ्त संकलन (6ार्तें लागू)

  •  
  • 15000 तक की राशि के बाहरी चेकों का तत्काल भुगतान

  •  
  • केंद्र तथा राज्य सरकारों तथा सेना के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन बिल चेक का मुफ्त संकलन तथा डिस्काउंट।

  •  
  • स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनकी विधवाओं विधुरों के पेंशन बिल चेक का मुफ्त संकलन तथा डिस्काउंट।

  •  
  • नया आकर्षक पासबुक जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का उल्लेख है।

  •  
  • निर्धारित जमा राशि रखने पर मुफ्त नामांकन सुविधा के साथ ही अन्य कई लाभ।

    कैनरा बैंक-

    योजना: वरिष्ठ नागरिकों के लिए आश्रय जमा योजना
    पात्रता- 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक
    लाभ लेने की शर्तें- अन्य वरिष्ठ नागरिकों के साथ या 60 साल से कम उम्र के लोगों के साथ संयुक्त खाता जिसमें वरिष्ठ नागरिक पहला खातेदार हो।
    जरूरी कागजात-  आयु प्रमाणपत्र के लिए निम्नलिखित में से किसी की भी अभिप्रमाणित प्रति आवश्यक है-
    -माध्यमिक स्कूल परित्याग प्रमाणपत्र
    -जीवन बीमा पॉलिसी
    -मतदाता पहचान पत्र
    -अधिकारी द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र
    -पासपोर्ट
    -बैंक द्वारा स्वीकृत अन्य कोई भी दस्तावेज

    योजना - समय समय पर निर्धारित ब्याज दर की तुलना में 075 प्रतिशत अधिक ब्याज दर
    किस खाते पर यह लाभ प्राप्त होता है- घरेलू सावधि जमा तथा कामधेनु जमा योजना।
    इसमें कितना पैसा लगाया जा सकता है- न्यूनतम 1000 रूपये।
    अधिकतम-कोई सीमा नहीं।
    जमा की अवधि- 15 दिन से लेकर 120 महीने तक
    लाभ-

  •  
  • आसान तरलता वाले जमा पर ऋण की सुविधा उपलब्ध ।

  •  
  • नई जमा राशियों पर नामांकन सुविधा उपलब्ध

  •  
  • पुनर्नवीकरण योजनाएं उपलब्ध

    आयकर विभाग
     कर में छूट
    योजना- धारा 88 के तहत आयकर में वास्तविक कर पर 15000 तक की छूट-इनमें से जो भी कम हो। इसे 200304 क़े बजट में धारा 88 डी के तहत संशोोधित कर 20,000 रूपये कर दिया गया है जिसके परिणामस्वरूप 153 लाख तक की आय अब आयकर सीमा से बाहर हो गयी है। स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम छूट 15000 रूपये तक।
    पात्रता- लागू होने वाले पिछले वर्ष में व्यक्ति की उम्र 65 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
    जरूरी कागजात- आयु प्रमाणपत्र के तौर पर निम्नलिखित में से कोई भी एक:
    -राशनकार्ड
    -मतदाता पहचान पत्र
    -ड्राइविंग लाइसेंस
    -स्थायी खाता संख्या (पैन नंबर)

    लाभ कैसे उठाएं-
    आयकर विभाग से संपर्क कर फॉर्म 2 सी भरें

  •  
  • आयकर की धारा 139(1) के तहत वरिष्ठ नागरिकों को अपना आयकर रिटर्न भरते समय 'छ: में से एक' योजना से छूट

  •  
  • वरिष्ठ नागरिकों को आयकर जमा करने के लिए वि6ोष काउंटर की सुविधा

    जीवन बीमा संभाग:
    योजना - जीवन बीमा कॉरपोरे6ान- वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना
    पात्रता- 55 साल या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक
    लाभ- मासिक पेंशन योजना के अंतर्गत 9 प्रति6ात की सुनि6चित वार्षिक आय

    योजना -नया जीवन अक्षय
    पात्रता- शामिल होने की न्यूनतम उम्र-पिछले जन्मदिन के समय आयु 40 वर्ष
    अधिकतम उम्र- 79 वर्ष (पिछले जन्मदिन के समय)

    लाभ उठाने की शर्तें

    -न्यूनतम खरीद राशि -रूपये 25000
    न्यूनतम एन्यूटी कि6त-रूपये 250

    नागरिक उङ्ङान मंत्रालय

    हवाई यात्रा

    इंडियन एयरलाइंस

    योजना: सभी घरेलू उड़ानों में साधारण श्रेणी के टिकटों पर भारतीय वरिष्ट नागरिकों को कुछ शर्तों के साथ 50 प्रति6ात की छूट। आईएएटी, पीएसएफ तथा बीमा राशि में कोई छूट नहीं।
    पात्रता- भारतीय वरिष्ठ नागरिक (पुरूष) वर्ष या अधिक, महिलाओं की उम्र 63 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
    जरूरी कागजात- उम्र प्रमाणपत्र
    -मतदाता पहचान पत्र
    -रा6ान कार्ड
    लाभ लेने की शर्तें
    केवल भारत में रहने वाल भारतीय नागरिकों को यह सुविधा प्राप्त है।
    यात्रा दोतरफा आने-जाने की होनी चाहिए।
    गंतव्य स्थान पर 7 दिन का आवास जरूरी ।
    यात्रा के कार्यक्रम में परिवर्तन की इजाजत नहीं प्रस्थान के कम से कम 7 दिन पहले टिकट पक्का करवाना आवश्यक है।
    लाभ कैसे उठाएं-
    - निर्धारित प्रपत्र भरें
    -आयु प्रमाणपत्र की एक प्रति संलग्न करें
    -न्यूनतम आवास अवधि का एक प्रमाण पत्र संलग्न करें।

    एयर इंडिया-
    योजना - एयर इंडिया के गंतव्य स्थानों पर घरेलू मूल किराये पर 55 प्रतिशत की छूट।
    जरूरी कागजात- आयु प्रमाण पत्र-केवल पासपोर्ट
    लाभ कैसे उठाएं-कोई निर्धारित प्रपत्र नहीं
    सादेकागजपरआवेदनकरें
    पासपोर्टकीसत्यापितप्रतिसंलग्नकरें

    सहारा इंडिया एयरलाइंस
    योजना - साधारण श्रेणी में यात्रा पर मूल किराए में 50 प्रतिशत की छूट
    पात्रता- 62 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक
    जरूरी कागजात- आयु प्रमाणपत्र
    लाभ कैसे उठाएं-कोई निर्धारित प्रपत्र नहीं
    सादे कागज पर आवेदन करें जिसमे आयु प्रमाणपत्र संलग्न हो।

    जेट एयरवेज
    योजना- साधारण श्रेणी में यात्रा पर मूल किराए में 50 प्रतिशत की छूट
    पात्रता- 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक
    जरूरी कागजात- आयु प्रमाणपत्र के तौर पर निम्नलिखित में से किसी की भी सत्यापित प्रति:
    -स्कूल परित्याग प्रमाणपत्र
    -जीवन बीमा पॉलिसी
    -मतदाता पहचान पत्र
    -अधिकारी द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र
    -पासपोर्ट
    -राशनकार्ड
    -ड्राइविंग लाइसेंस
    -सार्वजनिक उपक्रम के नियोक्ता से प्रमाणप&सरकारी संस्थाए
    -आवास-प्रमाणपत्र की प्रति
    -हाल में खिचवाए गए दो फोटो

    लाभ उठाने की शर्तें
    7 दिन पहले अग्रिम बुकिंग
    कम से कम 7 दिन ठहरने का प्रमाणप
    लाभ कैसे उठाएं- निर्धारित प्रपत्र को भरें
    -सादे कागज पर आवेदन करें जिसमे आयु प्रमाणपत्र संलग्न हो।

    रेलवे मंत्रालय

    रेल यात्रा-
    योजना- राजधानीशताब्दी जनशताब्दी सहित सभी मेलएक्सप्रेस गाड़ियों में 30 प्रति6ात की छूट
    पात्रता-60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए
    जरूरी कागजात-
                -जन्म प्रमाणपत्र
                - मतदाता पहचानपत्र या ड्राइविंग लाइसेंस
                -पासपोर्ट या शैक्षणिक प्रमाणपत्र
                -रा6ानकार्ड
    -स्थानीय प्र6ाासनिक संस्था जैस पंचायत, नगरनिगम या नगरपालिका का प्रमाणपत्र
    लाभ प्राप्त करने की शर्तें- 500 किमी या उससे अधिक दूरी की यात्रा करने पर
    लाभ कैसे उठाएं-
    -निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करें
    - काउंटर पर आयु प्रमाणपत्र दिखाएं
    टेलिफोन नंबर- 1330 (अंग्रेजी में पूछताछ)                    -1335 (हिन्दी में पूडताछ)
    योजना -

  •  
  • भारतीय रेल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए टिकट खरीदने तथा रद्द करने के लिए अलग काउंटर की व्यवस्

  •  
  • मुम्बई के लोकल ट्रेन में एक डिब्बे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8-10 सीटों को आरक्षित रखना।

    सड़क परिवहन तथा राजपथ मंत्रालय

    सड़क मार्ग से यात्रा में छूट-चंडीगढ़
    योजना-राज्य परिवहन की बसों में वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रतिशत की छूट
    पात्रता- 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिक

    सड़क मार्ग से यात्रा में छूट-दिल्ली
    योजना-सभी रूट पर चलने के लिए बनने वाले पास पर छूट
    पात्रता- 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिक
    लाभ कैसे उठाएं-
    निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करें
    मूल आयु प्रमाणपत्र दिखावें
     लाभ उठाने की शर्तें- छूट केवल मासिक पास पर मिलता है।

    सड़क मार्ग से यात्रा में छूट-केरल
    योजना-राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा
    पात्रता- स्वतंत्रता सेनानी रह चुके वरिष्ठ नागरिक

    सड़क मार्ग से यात्रा में छूट-महाराष्ट्र
    योजना- महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम के बसों मे 50 प्रति6ात छूट
    पात्रता- 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिक
    जरूरी कागजात- मतदाता पहचानपत्र, या तहसीलदार के द्वारा निर्गत प्रमाणपत्र

    सड़क मार्ग से यात्रा में छूट-पंजाब
    योजना-राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा
    पात्रता- 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिक

    सड़क मार्ग से यात्रा में छूट-राजस्थान
    योजना-राजस्थान राज्य परिवहन निगम की बसों में 25 प्रतिशत की छूट
    पात्रता- 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिक

    राज्य की बसों में आरक्षण
    दिल्ली, केरल तथा तमिलनाडु राज्य ट्रांसपोर्ट निगम की बसों में अगली पंक्ति में वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो सीटों का आरक्षण।
    कदंबा ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन, गोवा की बसों मे बुजुर्गों के लिए 5प्रतिशतसीटोंकाआरक्षण

    कानून एवं न्याय मंत्रालय

  •  
  • मुफ्त कानूनी सहायता

  •  
  • अधीनस्थ न्यायालय उच्च न्यायालय: दिल्ली

    योजना- मुफ्त कानूनी सहायता

    उपलब्ध कानूनी सेवाएं:

  •  
  • सलाह और मेल-मिलाप

  •  
  • सरकारी वकीलों की नियुक्ति

  •  
  • कोर्ट शुल्क की अदायगी

  •  
  • आवेदन तैयार करने और टाइप करने में आने वाल खर्च

  •  
  • केस के सिलसिले में कागजात और अन्य खुदरा खर्च

  •  
  • आय निर्धारण की पात्रता- आंध्रप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचलप्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, उड़ीसा, राजस्थान, सिक्किम तथा केंद्र6ाासित प्रदे6ा चंडीगढ़ ने यह सीमा 12000 से बढ़ाकर 25000 कर दी।
    पंजाब-रूपये 30000
    गुजरात-रूपये 50000
    अन्य राज्यों मे इस सीमा को बढ़ाने की प्रक्रिया चालू है।

    जरुरी कागजात-
    10 रूपये के गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर शपथ-पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र
    आयु प्रमाणपत्र-जरूरत नहीं है
    प्रपत्र उपलब्ध-दिल्ली राज्य कानून प्राधिकरण (डीएलएसए)

    सर्वोच्च न्यायालय:
    योजना- मुफ्त कानूनी सहायता
    पात्रता- किसी भी व्यक्ति को यह सहायता मिल सकती है बशर्ते कि उसकी आय 12000 रूपये सालाना से कम हो। केंद्रीय सरकार द्वारा आय की सीमा बढ़ाकर 18000 से 50000 के बीच कर दी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांगों तथा महिलाओं के लिए आय सीमा नहीं।
    जरूरी कागजात-10 रूपये के गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर शपथ-पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र
    आयु प्रमाणपत्र-जरूरत नहीं है ।
    सीआरपीसी की धारा, 125 के तहत सूटआवेदन, सिविल सूट या आपराधिक सूट आपराधिक मामले
    के लिए आव6यक कानूनी सहायता।

    लाभ कैसे प्राप्त किया जाए:
    डीएलएसए द्वारा दिए गए फॉर्म को भरें
    यदि आप छूट पाने वाले वर्ग में नहीं आते हैं तो आय प्रमाणपत्र की एक प्रति संलग्न करें।
    कानूनी सहायता हेल्पलाइन-23070345
    दिल्ली-23073132

    मुकदमों का जल्द निबटारा:
    योजना: इनके मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर और जल्दी निबटाना
    आव6यक कागज़ात-आयु प्रमाणपत्र
    यह सुविधा उन लोगों को भी मिल सकती है जिनके पास आयु प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है।

    लाभ कैसे प्राप्त किया जाए:
    संबंधित कोर्ट में आवेदन दें
    आयुप्रमाणपत्रयाशपथपत्रसंलग्नकरें

    वृद्ध माता पिता को गुजारा भत्ता
    हिन्दू दत्तकसंतान तथा गुजारा कानून, 1956 की धारा 20(3) के तहत साधनहीन माता पिता को अपनी साधन संपन्न संतानों से गुजारा भत्ता प्राप्त करने का अधिकार स्वीकृत किया गया है। हिमाचलप्रदेश विधानसभा ने 1956 में मातापिता गुजारा बिल पास कर अपने बच्चों द्वारा तिरस्कृत माता पिता को गुजारा भत्ता देने के प्रावधान किया गया। इसके लिए अतिरिक्त आयुक्त के यहां अपील की जा सकती है ताकि निर्णय लिया जा सके और केसों का निपटारा जल्दी हो सके और बिना समय गंवाए बुजुर्गों को न्याय और मदद दी जा सके। महाराष्ट्र और गोवा की सरकारों ने भी इसी प्रकार के बिल तैयार किए हैं।

    योजना- बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कानूनी प्रावधान

    सहायता- सीअारपीसी क़ी धारा 125(1) डी, 1973 के अंतर्गत अपने ऐसे साधनहीन माता पिता की देखभाल करना संतान की जिम्मेवारी बनती है।

    मातापिता के तिरस्कार या देखभाल नहीं करने का प्रमाण मिलने पर प्रथम श्रेणी का दंडाधिकारी माता पिता को 500 रूपये महीने तक का गुजारा भत्ता देने का आदे6ा दे सकता है।

    इसका लाभ कैसे उठाएं-संबंधित कोर्ट में आवेदन डालें

    ग्रामीण विकास मंत्रालय

    योजना राज्यों को हस्तांतरित कर दी गई है।
    योजना- राज्य पेंशन योजना
    विभिन्न राज्यों में अलग अलग स्तर की पेंशन योजनाएं चल रही हैं

    पात्रता की शर्तें

  •  
  • अलग अलग राज्यों में वरिष्ठ नागरिकों की उम्र सीमा 60-65 वर्ष के बीच निर्धारित है।

  •  
  • विकलांग व्यक्तियों के लिए यह उम्र सीमा 55 वर्ष या उससे अधिक रखी गयी है।

  •  
  • उस स्थान पर कम से कम 5 साल से निवास कर रहे हों

  •  
  • अन्य कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल रही हो

    आव6यक कागजात-
    आयु प्रमाणपत्र के तौर पर जन्म प्रमाणपत्र मतदाता पहचानपत्र राशनकार्ड या सादे कागज पर घोषणा जिसपर गवाह के तौर पर दो पड़ोसियों के दस्तखत हों तथा जिसे स्थानीय विधायक ने सत्यापित किया हो।
    लाभ लेने की शर्तें- पास के बैंक या डाकघर में खाता होना चाहिए।

    अन्नपूर्णा-
    योजना- 10 किलो तक मुफ्त अनाज (चावल या गेहूं) प्रति माह
    पात्रता- 65 वर्ष या इससे अधिक उम्र के गरीब बुजुर्ग नागरिक
    योजना से लाभ उठाने की शर्तें- ऐसे वृद्ध व्यक्ति जिन्हें पेंशन मिलना चाहिए लेकिन उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है और जिनकी संतानें उनके साथ नहीं रह रही हैं।

     

    Top  
    welfareschemes
    outreachactivities
    photogallery
    relatedsites
    publications
    faqs
    research
    guestbook
    message board
    contact